राम मंदिर सीईओ नियुक्ति: साक्षात्कार के लिए 18 उम्मीदवार चुने गए

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए 5,300 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ है, प्रशासनिक अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अयोध्या (उप्र): श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए 18 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है। मंदिर सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए 5,300 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था जिसके बाद एक चयन समिति ने साक्षात्कार के लिए 18 उम्मीदवारों को चुना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।