
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों पर सोमवार को वाटर कैनन से पानी की बौछार की गयी। पर वाटर कैनन की बौछार के बावजूद प्रदर्शनकारियों का हौसला कम नहीं हुआ। वे डटे रहे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन छात्रों का दल कई जगहों पर पुलिस की घेराबंदी को पार करते हुए आगे बढ़ता रहा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र इन मामलों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस घेराव के आह्वान के बाद राजधानी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने के साथ पुलिस प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बढ़ गई। मार्च के दौरान कई स्थानों पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की और कई जगहों पर पुलिस की ओर से लगाए गए अवरोधों को पार कर लिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लगातार छात्रों को समझाने और निर्धारित स्थान पर रोकने का प्रयास कर रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस ने अब तक संयम बरतते हुए बल प्रयोग से बच रहे है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी से अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्र इन मामलों की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस घेराव के आह्वान के बाद राजधानी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

