रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। मां की तबीयत जानने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल में मौजूद हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ज्यादातर कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं, सात अक्टूबर की शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। बताते चलें कि रूपी सोरेन को 18 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।



