गिरिडीह में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय सौरव राज की मौत से इलाके में शोक, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में रहने वाला एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक के नाम सौरव राज बताया जा रहा है जो कि किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना मंगलवार रात की है ।

जानकारी के अनुसार, सौरव पिछले करीब एक साल से शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर परिजनों को बताया कि सौरव ने अपने कमरे में गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना मिलते ही परिजन गिरिडीह के लिए रवाना हुए। इस बीच सौरव को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। रात करीब 11:50 बजे परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां सौरव को स्ट्रेचर पर मृत पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार सुबह करीब 8:50 बजे मृतक के पिता विनय कुमार दास ने नगर थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरव ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।