केरलम में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा लापता छात्र कार में मृत मिला

केरल के कल्लंबलम में सड़क किनारे खड़ी कार से 25 वर्षीय मेडिकल छात्र का शव मिला। पुलिस के मुताबिक कार अंदर से बंद थी, जांच जारी है।

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरलम के कल्लंबलम में सड़क के किनारे खड़ी एक कार के अंदर 25 वर्षीय छात्र का शव मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान आशिक के रूप में हुई है। वह मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आशिक पिछले दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने बताया कि कल्लंबलम में जिस सड़क पर कार खड़ी थी, वहां राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का काम चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार अंदर से बंद थी और उसके अंदर कुछ सामान जला हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए परिप्पल्ली स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।