
नयी दिल्ली: पश्चिमी प्रतिबंधों के कड़े होने के बावजूद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों के रूस से खरीद जारी रखने से जुलाई में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात लगातार दूसरे महीने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
शोध संस्थान ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खरीदारों ने जुलाई में रूस से 5.5 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल आयात किया, जो जून की तुलना में मात्रा के आधार पर 2.1 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान रूस से भारत के कुल ईंधन आयात में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 87 प्रतिशत रही।

