हीरो मोटोकॉर्प का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 16.86 प्रतिशत घटा

हीरो मोटोकॉर्प का अप्रैल-जून तिमाही शुद्ध लाभ 16.86 प्रतिशत घटा, जबकि आय और दोपहिया बिक्री में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज हुई, उच्च आधार प्रभाव से मुनाफे पर असर पड़ा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16.86 प्रतिशत घटकर 1,417.93 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,705.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लाभ में सहयोगी कंपनियों में उसके निवेश की हिस्सेदारी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और निजी नियोजन (प्राइवेट प्लेसमेंट) के बाद घटने से प्राप्त 722 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ भी शामिल था। इसी कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों पर उच्च आधार प्रभाव पड़ा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 13,126.35 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 9,727.75 करोड़ रुपये थी। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 16.77 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे, जो 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 11,621.48 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 8,541.12 करोड़ रुपये था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।