यूनियन एएमसी ने राजकमल तिवारी को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया

यूनियन एएमसी ने राजकमल तिवारी को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। वह 11 अगस्त से पद संभालेंगे और मधुकुमार नायर की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। तिवारी को 26 वर्षों का अनुभव है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और दाइची लाइफ ग्रुप की प्रायोजित परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी यूनियन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (यूनियन एएमसी) ने सोमवार को राजकमल तिवारी को अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।

कंपनी ने बयान में कहा कि तिवारी 11 अगस्त से पदभार संभालेंगे। वह मधुकुमार नायर का स्थान लेंगे।

तिवारी इससे पहले यूनियन एएमसी में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के पद पर कार्यरत थे।

वित्तीय सेवा और पूंजी बाजार क्षेत्र में 26 वर्ष से अधिक के अनुभव वाले तिवारी वित्त, परिचालन और परिसंपत्ति प्रबंधन से जुड़े विभिन्न नेतृत्व वाले पदों पर काम कर चुके हैं।

कंपनी के अनुसार, जुलाई 2026 तक यूनियन म्यूचुअल फंड की औसत प्रबंधित परिसंपत्तियां (एएयूएम) 28,540 करोड़ रुपये थीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।