
शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल): विश्व भारती विश्वविद्यालय के कला भवन और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच ने दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच अकादमिक एवं कलात्मक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि इस सहयोग के तहत यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच के दो प्रोफेसर कला भवन के विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे हैं और कलात्मक गतिविधियों एवं प्रयोगों पर सत्र आयोजित कर रहे हैं।

