चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस शुरू, ऑफ सीजन में 5500 रुपये प्रति व्यक्ति है किराया

चंडीगढ़ से कुल्लू अब सिर्फ 40 मिनट में पहुंचें। नई हेलिकॉप्टर सेवा से भुंतर एयरपोर्ट का सफर आसान हुआ, किराया 8500 रुपये है, ऑफ-सीजन डिस्काउंट में 5500 रुपये लगेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : ऐसे पर्यटक जो लग्जरी चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। अब चंडीगढ़ से कुल्लू तक हेलिकॉप्टर सर्विस शुरू हो गई है। इस सेवा से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट सिर्फ 40 मिनट में पहुंचा जा सकता है। रास्ते में हेलीकॉप्टर मंडी 5 मिनट का टच डाउन करता है। इसका किराया है 8500 प्रति व्यक्ति। किंतु आजकल इसपर ऑफ सीजन डिस्काउंट मिल रहा है और उसके बाद किराया 5500 प्रति व्यक्ति पड़ रहा है।यदि 2 लोग हैं तो उनका आने-जाने का 22,000 ही पड़ेगा। जो लोग खर्च कर सकते हैं, वो इस मानसून सीजन में एप्पल और बादलों का आनंद ले सकते हैं। न फँसने का पंगा न जाम से जूझना पड़ेगा। मतलब उड़े और पहुंच गए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।