बरेली (उप्र): बरेली के कैंट थानाक्षेत्र में पुलिस ने सेना अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थियों को शारीरिक माप-तौल और मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, 9,100 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, कूटरचित दस्तावेज और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।


