झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर से मिले सुदेश महतो और डॉ देवशरण भगत, कुशलक्षेम जाना

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने सोवार को पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। प्रवीण प्रभाकर बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिस कारण उनकी रिम्स में सर्जरी हुई है और चिकित्सकों की सलाह पर अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कहा कि प्रवीण प्रभाकर का झारखंड और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्ण आरोग्य प्रदान करें, ताकि वे पुनः उसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ संगठन एवं समाज के लिए अपना योगदान दे सकें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।