

रांची: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट मोड में आई पुलिस ने होटलों में चल रहे एक बड़े देह व्यपार का खुलासा किया है. रांची के कोतवाली और लालपुर थाना क्षेत्र से देह व्यापार के आरोप में पश्चिम बंगाल की 6 युवतियों सहित 13 को गिरफ्तार किया है.




रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शहर में होटल और गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है. 13 और 14 अगस्त की देर रात लालपुर और कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग छापेमारी में पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सात युवतियां भी शामिल हैं.
रांची पुलिस के द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी के सभी होटल और लॉज में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान यह सूचना मिली कि कुछ गेस्ट हाउस होटल में अनैतिक कार्य हो रहा है. सबसे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. सूचना थी की इस होटल के कमरों में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं. सूचना के बाद कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात की मौजूदगी में पुलिस टीम ने रात करीब एक बजे होटल में कार्रवाई की.

