

पलामू : पलामू पुलिस द्वारा अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सफाया के तहत हैदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक अवैध देसी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





पुलिस के अनुसार, धनुडीह गांव निवासी रौशन कुमार रवि के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान बेड के नीचे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं, बुधुबिगहा गांव निवासी बलवंत कुमार के पास से नेवी ब्लू रंग का रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया।
हुसैनाबाद एसडीपीओ आईपीएस दिव्यांश शुक्ल ने प्रेस वार्ता में बताया कि ऑपरेशन सफाया के तहत अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस मामले में हैदरनगर थाना कांड संख्या 60/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में बलवंत कुमार, पिता स्व. रूपेश राम, निवासी बुधुबिगहा और रौशन कुमार रवि, पिता प्रमोद राम, निवासी धनुडीह को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल, थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
