

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर ‘प्रलय’ आज से मुंबई में फ्लोर पर आ गई है। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें रोमांच, एक्शन और इंसानी जज्बे का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.





दुनिया के अंत की कहानी
जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक ऐसी दुनिया की कहानी दिखाएगी, जहां इंसानियत अपने अस्तित्व को बचाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ती नजर आएगी। एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड बैकड्रॉप फिल्म को एक अलग और रोमांचक अनुभव देने का वादा करता है।
रणवीर का दिखेगा नया अंदाज
‘प्रलय’ में रणवीर सिंह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसकी जिंदगी की जंग के बीच फंसी होगी। फिल्म की कहानी और बड़े पैमाने पर होने वाला एक्शन दर्शकों के लिए अभिनेता का एक अलग अवतार पेश कर सकता है।
कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में
फिल्म की स्टारकास्ट में ‘लोकाः’ फेम कल्याणी प्रियदर्शन भी शामिल हैं। रणवीर के साथ उनकी मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
बड़े बैनर का साथ
‘प्रलय’ को अनन्या बिड़ला के बिड़ला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बड़े प्रोडक्शन स्केल और सर्वाइवल थीम के चलते फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
