लंदन: रूस के हमले में यूक्रेन के आर्सेलरमित्तल इस्पात संयंत्र को निशाना बनाए जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और 13 कर्मचारी व ठेकेदार घायल हो गए। इस हमले से भारत के अरबपति उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाले यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। रूस के सरकारी समाचार पत्र ‘रोसिया गजेट’ के अनुसार, रविवार को क्रिवी रीह स्थित संयंत्र में हुए हमले में ऊर्जा और ‘ब्लास्ट फर्नेस’ उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण इकाइयों को निशाना बनाया गया।



