नयी दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत सुनील मित्तल 30 सितंबर, 2026 को गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद निदेशक मंडल से भी हट जाएंगे। यह बदलाव बैंक के बोर्ड स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन का हिस्सा है।



