श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी, भारत को 178 रन की बढ़त

गाले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को 284 रन पर समेटकर 178 रन की बढ़त हासिल की, जबकि मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गॉल: बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (76 रन देकर चार विकेट) और अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा (57 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया।

भारत को इस तरह पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिल गयी।

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। भारतीय स्पिनरों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा और टीम ने 90 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे।

सोनल दिनुशा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 168 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। अपने चौथे टेस्ट में करियर का पहला शतक जड़ने वाले दिनुशा ने छठे विकेट के लिए निरोशन डिकवेला (80) के साथ 146 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा।

लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे डिकवेला ने 115 गेंद की पारी में सात चौके लगाये। इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गयी थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।