राशिद खान ने दिलाई अफगानिस्तान को आयरलैंड पर जीत

राशिद खान के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने राशिद खान के ऑलराउंड खेल के दम पर आयरलैंड को तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 31 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 206 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय उसका स्कोर आठ विकेट पर 128 रन था। इसके बाद गेविन होए (36) और जय मूंदड़ा (31) ने नौवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की।
अफगानिस्तान की तरफ से राशिद ने 44 रन देकर तीन और एएम गजनफर ने 29 रन देकर तीन विकेट लिये।
इसके जवाब में अफगानिस्तान सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज के 71 रन के बावजूद छह विकेट पर 164 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। राशिद ने यहीं से मोर्चा संभाला और 43 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आयरलैंड की तरफ से होए ने 34 रन देकर चार विकेट लिए।
इन दोनों टीम के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि अफगानिस्तान ने दूसरा मैच 92 रन से जीता था।

Share This Article