बारानिका एलांगोवान ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता

बारानिका एलांगोवान ने नागोया एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया: 25 सितंबर (भाषा) बारानिका एलांगोवान ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

उनतीस वर्षीय बारानिका ने कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ संयुक्त कांस्य पदक जीता क्योंकि दोनों 4.15 मीटर के सर्वश्रेष्ठ ‘क्लियरेंस’ और 4.25 मीटर पर समान संख्या में असफल प्रयासों के साथ बराबरी पर रहीं।

यह पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत का अब तक का पहला पदक है।

जापान की मिसाकी मोरोटा ने 4.55 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण जीता जबकि चीन की चुंगे निउ ने 4.50 से रजत पदक हासिल किया।

बारानिका का प्रयास उनके 4.23 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कम था, लेकिन पोडियम स्थान हासिल करने के लिए काफी था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एथलीट को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के लिए शानदार उपलब्धि और एक अनुकरणीय पदक। एशियाई खेलों में अपने पदार्पण पर महिलाओं की पोल वॉल्ट में कांस्य पदक जीतने पर बारानिका एलांगोवान को बधाई। यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है जो कई और युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। ’’

इस साल मार्च में बारानिका ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4.22 मीटर की ऊंचाई पार करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मई में ‘इंडियन इंडोर ओपन कंबाइंड इवेंट्स और पोल वॉल्ट’ प्रतियोगिता में अपने ही रिकॉर्ड को 4.23 मीटर तक बेहतर किया।

उन्होंने इस साल की 65वीं राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 4.20 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु की इस पोल वॉल्ट एथलीट को 2020 में चोट लगी थी और वह‘रिहैबिलटेशन’ करने के बाद 2023 में भुवनेश्वर स्थित ‘रिलायंस फाउंडेशन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ चली गईं थीं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।