भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में वंदे मातरम गाकर जश्न मनाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया: भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा और महिला टीम ने ईरान को शनिवार को फाइनल में 37 . 34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया । भारत ने हाफ टाइम तक 22 . 16 से बढत बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने 18 . 15 से जीत दर्ज की लेकिन भारत ने कुल स्कोर के आधार पर पीला तमगा हासिल किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए ‘वंदे मातरम’ गीत गाया । भारत की महिला कबड्डी टीम ने जकार्ता में 2018 में हुए खेलों के अलावा हर एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता है । जकार्ता में उसे फाइनल में ईरान ने हराया था । पुरूष टीम फाइनल में ईरान से ही खेलेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।