धनबाद में सीओ से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग, रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

धनबाद के अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस जांच में जुटी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर सीओ ने धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिए धमकी भेजी गई। संदेश भेजने वाले ने एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने रकम जमा करने के लिए एसबीआई की राजगंज शाखा के एक बैंक खाते का नंबर भी मैसेज के जरिए भेजा। सीओ ने पुलिस को दिए आवेदन में धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में बताए जाने की बात कही है। साथ ही पुलिस को भेजे गए संदेशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर और बताए गए बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।