

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है।
वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।





