नयी दिल्ली: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के 30,213 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बोलियां 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गईं। बुधवार को निर्गम खुलने के दिन दोपहर तक इसमें कुल शेयरों की पेशकश की तुलना में 2.35 गुना मांग आई। इससे पहले यह आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान पाने वाला भारत का अबतक का सबसे तेज सार्वजनिक निर्गम बन गया था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न पौने तीन बजे तक निवेशकों ने पेशकश किए गए 19.75 करोड़ शेयर के मुकाबले 46.50 करोड़ शेयर के लिए बोलियां लगाईं। इसके साथ ही आईपीओ अभिदान की रफ्तार का नया रिकॉर्ड बना। देश के अबतक के सबसे बड़े आईपीओ के लिए मांग में संस्थागत निवेशक सबसे आगे रहे।


