आयशा वहाब अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बनीं

आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का विशेष चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रगतिशील नेता आयशा वहाब ने कैलिफोर्निया के 14वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए हुए विशेष चुनाव में जीत हासिल कर ली और इसी के साथ वह अमेरिकी संसद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली अफगान-अमेरिकी बन गई हैं। वहाब (39) ने इस सीट के चुनाव में मध्यमार्गी डेमोक्रेट मेलिसा हर्नांडेज को हराया। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता एरिक स्वालवेल ने यौन दुराचार के आरोपों के बीच यह सीट खाली कर दी थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।