यमन, सोमालिया के पास दो वाणिज्यिक पोतों का अपहरण, 22 भारतीय सवार

यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोतों का अपहरण कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय चालक दल सदस्य सवार थे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया, जिन पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने 20 अगस्त को इरिट्रिया के ध्वज वाले तेल उत्पाद टैंकर ‘एम टी सिबू 1’ का अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील दूर अपहरण कर लिया। इस पोत के चालक दल के 20 सदस्यों में 16 भारतीय हैं। उन्होंने बताया कि समुद्री डाकुओं ने कैमरून के ध्वज वाले एक अन्य मालवाहक पोत का 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास अपहरण कर लिया। इस पोत के चालक दल के 10 सदस्यों में छह भारतीय हैं। अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।