महबूबा ने अमेरिकी राजदूत से कश्मीर के लिए जारी यात्रा परामर्श वापस लेने का आग्रह किया

महबूबा मुफ्ती ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कश्मीर के लिए जारी उच्चतम स्तर के यात्रा परामर्श की समीक्षा कर उसे वापस लेने का आग्रह किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से कश्मीर को लेकर उनके देश की ओर से जारी उच्चतम स्तर के यात्रा परामर्श की समीक्षा करने और उसे वापस लेने का बुधवार को आग्रह किया।

महबूबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कश्मीर के हजारों परिवार रोजी-रोटी के लिए पर्यटन पर निर्भर हैं और यह यात्रा परामर्श सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि “कश्मीर और दुनिया के बीच एक दीवार” है।

गोर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को श्रीनगर पहुंचे हैं।

महबूबा ने कहा, “भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से आग्रह है कि वह कश्मीर के सिलसिले में जारी किए गए उच्चतम स्तर के यात्रा परामर्श की समीक्षा करें और उसे वापस लें।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।