

नयी दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सैन्य अधिकारियों एवं जवानों को विशेष सुविधाओं वाले दो क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना के साथ एक समझौता किया है।





पीएनबी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि समझौते के तहत सेना के अधिकारियों के लिए ‘पीएनबी लक्सर मेटल क्रेडिट कार्ड’ और जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) तथा अन्य रैंक के कर्मियों के लिए ‘पीएनबी पराक्रम क्रेडिट कार्ड’ उपलब्ध कराया जाएगा।
