

रांची: रांची में आज बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत विभाग की ओर से कोकर डिवीजन के अलग-अलग सब-डिवीजनों में मरम्मत और लाइन से जुड़े काम किए जाएंगे। इसके चलते कई इलाकों में तय समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।





आरएमसीएच सब-डिवीजन के तहत पानी टंकी पावर हाउस के बड़गाईं फीडर से जुड़े टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाईं और पानी टंकी इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एलटी सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, मोराबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर के तहत पार्क प्राइम होटल के आसपास की गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
कोकर सब-डिवीजन के अंतर्गत चुटिया पावर हाउस के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े कृष्णापुरी रोड नंबर 14 और वर्मा स्टोर के आसपास एलटी ब्रांच लाइन का काम किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसफार्मर बंद रखा जाएगा। इसी तरह चुटिया पावर हाउस के महादेव मंडा फीडर के मकचुंद टोली और गायत्री सोसाइटी के आसपास भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर के तहत कैंसर हॉस्पिटल से कोकर चौक तक 11 केवी लाइन करीब एक घंटे के लिए बंद रहेगी। इसके अलावा इस इलाके में एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
लालपुर सब-डिवीजन के तहत कोकर शहरी पावर हाउस के पावर हाउस फीडर से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा मोराबादी पावर हाउस के करम टोली फीडर के धोबीघाट इलाके में भी एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
