‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से नवाजे गए लोकसभा सांसद रवि किशन

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : अभिनेता और दो बार के लोकसभा सांसद रवि किशन को कला, भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वोत्तम नागरिक सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेघाश्रेय फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल तथा मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक एवं समाजसेवी सीमा सिंग की गरिमामयी उपस्थिति में रवि किशन को सम्मानित किया गया।

रवि किशन को यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान, क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा दो कार्यकाल के सांसद के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए दिया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें परमवीर चक्र विजेता मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, पद्म भूषण प्रो. जे. बी. जोशी, पद्मश्री अशोक सराफ और फिल्म निर्माता सुभाष घई सहित विज्ञान, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा से जुड़े कई नाम शामिल रहे।

सम्मान मिलने के बाद रवि किशन के प्रशंसकों और भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों में भी खुशी का माहौल है। इसे उनके फिल्मी सफर के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में किए गए योगदान की एक महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।