

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल 53 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। कैबिनेट बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सक के रिक्त पद पर संविदा आधारित नियुक्ति 2026 के गठन के संबंध में आए प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। वहीं, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से आदर्श विद्यालय योजना के अंतर्गत पूर्व से संचालित 80 विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य के 100 विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी गयी।





