रांची पुलिस ने 111 बरामद मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को लौटाया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ऑपरेशन मुस्कान 2.0 के तहत रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंगलवार को 111 बरामद मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को सौंपा। अभियान के तहत रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। मोबाइल फोन की बरामदगी में Mobile Recovery Cell, CEIR Portal, Technical Cell और संबंधित थाना पुलिस द्वारा समन्वित रूप से तकनीकी विश्लेषण और अनुसंधान किया गया। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन के वर्तमान उपयोगकर्ताओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए ये मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को वापस करने के मकसद से मंगलवार को नवीन पुलिस केंद्र में मोबाइल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची की ओर से बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर नागरिकों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।