पटना में बिजली 5.06 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के खाते से कंपनी ने काटे एकमुश्त 50 करोड़

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले करीब 5.06 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने उपभोक्ताओं के खातों से एकमुश्त 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि काट ली है। कई उपभोक्ताओं के खाते से 600 से 1500 रुपये तक कटे हैं।

बिजली कंपनी के मुताबिक, बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण जून से अगस्त तक फिक्स्ड चार्ज की नियमित कटौती नहीं हो पाई थी, जिसे अब ‘इनवॉइस सेटलमेंट’ के तहत एक साथ काटा गया है। हालांकि, उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मोबाइल मैसेज में राशि का मदवार ब्रेकअप नहीं दिया गया, जिससे उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कितनी रकम किस शुल्क के नाम पर काटी गई।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।