सेंट्रल एकेडमी में राखी बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने उकेरीं मनमोहक कलाकृतियां

रांची में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बच्चों ने राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में हुनर दिखाया, सुंदर राखियां बनाकर भाई-बहन से वंचित बच्चों को बांटने की पहल हुई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाई-बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर गुरुवार को बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सेंट्रल एकेडमी स्कूल, कांके रोड में ‘राखी बनाओ’ एवं ‘मेंहदी लगाओ’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं व हथेलियों पर मेहंदी की मनमोहक कलाकृतियां उकेरीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका एवं दीप कॉउचर बुटीक की संचालिका दीपा बंका उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर ए.के. रॉय, प्रिंसिपल स्नेहा रॉय, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपक बंका ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र और अटूट संबंध का त्योहार है। उन्होंने सभी से समाज में आपसी सौहार्द्र और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया। बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक सराहनीय और सकारात्मक पहल की गई कि बच्चों द्वारा निर्मित इन खूबसूरत राखियों को उन लोगों व बच्चों को गिफ्ट किया जाएगा और उनकी कलाइयों पर बांधा जाएगा, जिनके भाई या बहन नहीं हैं।

प्रतियोगिता के परिणाम

मेंहदी प्रतियोगिता: प्रथम – आराध्या (कक्षा 7), द्वितीय – सबा (कक्षा 10), तृतीय – अफ़िया (कक्षा 7)। सांत्वना पुरस्कार – आरती (कक्षा 8), मंतशा (कक्षा 10), सिमरन (कक्षा 8)।
राखी बनाओ प्रतियोगिता: प्रथम – अयान (कक्षा 5), द्वितीय – आस्था (कक्षा 2), तृतीय – नफ़िशा (कक्षा 4)। सांत्वना पुरस्कार – परी (कक्षा 4), सुप्रिया (कक्षा 3), अंश (कक्षा 1)।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय में श्रावणी मजूमदार, स्मिता प्रिया सरकार, दीपिका भट्टाचार्य, अनिमा गुलाबी लकड़ा, कोमल कुमारी, अमित गोकुल, जैकी सिंह और मनीष कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।