हटिया बानो अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, देखें शेड्यूल

त्योहारों से पहले यात्रियों को बड़ी राहत, हटिया-बानो के बीच 1 सितंबर से 30 नवंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। जानिए ट्रेन नंबर, रूट, समय और सभी स्टॉपेज।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08631/08632 हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 6 कोच समेत कुल 8 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08631 हटिया बानो अनारक्षित स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01.09.2026 से 30.11.2026 तक हटिया से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का हटिया प्रस्थान 09:15 बजे, बालसीरिंग आगमन 09:29 बजे प्रस्थान 09:30 बजे, लोधमा आगमन 09:40 बजे प्रस्थान 09:41 बजे, कर्रा आगमन 09:52 बजे प्रस्थान 09:53 बजे, गोविंदपुर रोड आगमन 10:05 बजे प्रस्थान 10:06 बजे, बकसपुर आगमन 10:19 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, पोकला आगमन 10:29 बजे प्रस्थान 10:30 बजे, पकरा आगमन 10:37 बजे प्रस्थान 10:38 बजे, कुरकुरा आगमन 10:47 बजे प्रस्थान 10:48 बजे, महबुआंग आगमन 10:59 बजे प्रस्थान 11:00 बजे एवं बानो आगमन 11:30 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 08632 बानो हटिया अनारक्षित स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 01.09.2026 से 30.11.2026 तक बानो से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का बानो प्रस्थान 16:30 बजे, महबुआंग आगमन 16:39 बजे प्रस्थान 16:40 बजे, कुरकुरा आगमन 16:49 बजे प्रस्थान 16:50 बजे, पकरा आगमन 16:59 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, पोकला आगमन 17:07 बजे प्रस्थान 17:08 बजे, बकसपुर आगमन 17:15 बजे प्रस्थान 17:16 बजे, गोविंदपुर रोड आगमन 17:29 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, कर्रा आगमन 17:42 बजे प्रस्थान 17:43 बजे, लोधमा आगमन 17:57 बजे प्रस्थान 17:58 बजे, बालसीरिंग आगमन 18:09 बजे प्रस्थान 18:10 बजे एवं हटिया आगमन 19:00 बजे होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।