

रांची: JSSC CGL पेपर लीक मामले में झारखंड CID की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान SIT ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।





गिरफ्तार अभ्यर्थियों में धनबाद के दीपक कुमार साव, विजय कुमार तिवारी, आनंद कुमार सिंह और बिहार के आरा निवासी उमेश कुमार राय शामिल हैं।
SIT की टीम पेपर लीक मामले की जांच लगातार आगे बढ़ा रही है। गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों से उनकी परीक्षा में सफलता, पेपर लीक से कथित कनेक्शन और पूरे मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच एजेंसी को उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पेपर लीक मामले से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं। इसके आधार पर SIT आगे की कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल चारों अभ्यर्थियों से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
