

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गौड़ ग्रुप ने विस्तार योजना के तहत आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के पास 35 एकड़ जमीन करीब 700 करोड़ रुपये में आईसीआईसीआई बैंक की नीलामी में खरीदी है।





कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-18 में तीन भूखंड आईसीआईसीआई बैंक की नीलामी में खरीदे हैं। यह एक्सप्रेसवे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ता है।
