एयरटेल ने जुलाई में 26.8 लाख मोबाइल उपभोक्ता, जियो ने 24.4 लाख नए ग्राहक जोड़े

जुलाई में एयरटेल ने 26.8 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर बढ़त बनाई, जबकि जियो ने 24.4 लाख, वोडाफोन आइडिया ने 2.4 लाख और बीएसएनएल ने 1.68 लाख ग्राहक जोड़े।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: भारती एयरटेल ने जुलाई में शुद्ध रूप से 26.8 लाख नए ग्राहक जोड़े और मोबाइल उपभोक्ता वृद्धि के मामले में उद्योग में शीर्ष पर रही। दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार परिचालक रिलायंस जियो ने 24.4 लाख नए ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक ट्राई के मासिक उपभोक्ता आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इस दौरान वोडाफोन आइडिया की शुद्ध ग्राहक वृद्धि 2.4 लाख रही। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आलोच्य महीने के दौरान वायरलेस उपभोक्ताओं में 1.68 लाख की वृद्धि दर्ज की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।