ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के लक्जरी होटल में नहीं मिल रहे कमरे, किराये में भारी उछाल

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के लग्जरी होटलों में कमरे कम पड़ गए हैं, जबकि किराये में भारी उछाल से एक रात ठहरने का खर्च लाखों रुपये तक पहुंच गया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के लक्जरी होटल बाजार में कमरों की उपलब्धता में कमी और किराये में भारी उछाल देखा जा रहा है। कई प्रमुख होटल में महत्वपूर्ण तारीखों के लिए या तो कमरे उपलब्ध नहीं हैं या फिर एक रात का किराया छह अंक (लाखों रुपये) में मांगा जा रहा है।

होटल बुकिंग मंच पर 11-13 सितंबर के लिए की गई पड़ताल में नयी दिल्ली के होटल ताज महल और ताज पैलेस में कोई कमरा उपलब्ध नहीं दिखा, जबकि द ओबेरॉय (नयी दिल्ली) इस दौरान कुछ हिस्सों के लिए पूरी तरह बुक था। द लीला पैलेस नयी दिल्ली इन तारीखों के लिए बुकिंग स्वीकार नहीं कर रहा था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।