मोहन बागान ने ली इर्विन से करार किया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : स्कॉटलैंड के स्ट्राइकर ली हैरी इर्विन ने मोहन बागान के साथ एक साल का करार किया है और क्लब ने बताया कि उनके मंगलवार से टीम के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने की उम्मीद है। बत्तीस वर्षीय इर्विन को उनकी शारीरिक मजबूती, गोल करने की शानदार क्षमता और बॉक्स के अंदर प्रभाव छोड़ने के लिए जाना जाता है। मोहन बागान से जुड़ने से पहले उन्होंने जॉर्डन के क्लब अल-फैसली (Al-Faisaly SC) के लिए खेला था। उन्होंने अपने करियर में लीड्स यूनाइटेड, मदरवेल और ट्रेक्टर एफसी जैसे प्रसिद्ध क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।