टीबी स्क्रीनिंग शिविर में मिले 2 सस्पेक्टेड मरीज, जांच के लिए भेजा गया स्पूटम

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रांची के खेलगांव में 55 लोगों की जांच हुई। एक्स-रे में दो संभावित मरीज मिले, जिन्हें आगे बलगम जांच के लिए रिम्स भेजा जाएगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार 31 अगस्त को खेलगांव में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व और एनसीसी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 55 लोगों की टीबी जांच की गई। जांच के दौरान सभी 55 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिनमें से 2 संभावित टीबी मरीज चिन्हित किए गए। एक्स-रे रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन दोनों व्यक्तियों को आगे की बलगम जांच के लिए रिम्स टीबी लैब भेजने हेतु स्पूटम कंटेनर दिया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल प्रक्रिया को भी मुस्तैदी से पूरा किया गया। स्क्रीनिंग का हिस्सा बने सभी 55 लोगों का विवरण निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया गया और जिन व्यक्तियों की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य आई, उनके केस पोर्टल पर क्लोज कर दिए गए। इस अवसर पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के अलावा कमांडर आनंद महतो, सुजीत कुमार, डीपीसी राकेश कुमार राय, फैजल अली, संतोष कुमार, एसटीएस संतोष कुमार, एसटीएलएस योगेंद्र प्रसाद, टीबीएचवी संजय कुमार झा, बसंत भगत, कामेश्वर महतो तथा एनसीसी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।