पुरी में बनेगा झारखंड सरकार का गेस्ट हाउस, ₹99 करोड़ होंगे खर्च

पुरी में झारखंड सरकार का नया गेस्ट हाउस बनेगा, निर्माण पर 99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआर तैयार, तकनीकी मंजूरी मिली, प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया अब आगे बढ़ रही है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ओडिशा के पुरी में झारखंड सरकार जल्द अपना गेस्ट हाउस बनाने जा रही है। प्रस्तावित भवन के निर्माण पर करीब ₹99 करोड़ खर्च होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल झारखंड का गेस्ट हाउस किराये के भवन में संचालित हो रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नए भवन का डीपीआर तैयार हो चुका है और तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है और अब प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
प्रस्तावित गेस्ट हाउस में झारखंड से पुरी आने वाले मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम लोगों के ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है।
इसके लिए पुरी के सदर क्षेत्र के ग्राम बालुखंड में करीब 0.35 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह स्थान भगवान जगन्नाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर दूर बताया गया है।

Share This Article