न्यूयॉर्क में तिरंगे का ‘अपमान’ करने वालों को रीजीजू ने दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत के कार्यक्रम के पास तिरंगे के कथित अपमान पर किरेन रीजीजू ने कड़ी आपत्ति जताई और देश का अपमान करने वालों को भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के निकट प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय ध्वज का कथित रूप से अपमान किए जाने पर रविवार को कड़ी आपत्ति जताई।
रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर विरोध प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा, “हम हमेशा कहते रहे हैं कि आपको आरएसएस, भाजपा या सरकार की आलोचना करने की आजादी है। लेकिन हमारे देश का अपमान मत करो।”

Share This Article