

नागालैंड : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव सोमवार को पूर्व सैनिकों के पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर नागा भवन कॉन्फ्रेंस हॉल (लोक भवन) में विशेष निधि की राज्य प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण, पुनर्वास तथा उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गयी। बैठक में श्री यादव ने कहा कि में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।





