एचएफसीएल को 2,329 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ठेका

एचएफसीएल को वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी से 2,329 करोड़ रुपये का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ठेका मिला है। आपूर्ति 2027 से शुरू होकर दिसंबर 2029 तक जारी रहेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल को एक वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल आपूर्ति का 24.4 करोड़ डॉलर (करीब 2,329 करोड़ रुपये) का निर्यात ठेका मिला है। एचएफसीएल ने हालांकि इस कंपनी का नाम साझा नहीं किया। यह समझौता दिसंबर 2029 तक तीन साल के लिए मिला है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी विदेशी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के जरिये उच्च गुणवत्ता वाले, अधिक फाइबर क्षमता वाले ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) की आपूर्ति की जाएगी। इस समझौते में ठेके का कुल मूल्य करीब 24.4 करोड़ डॉलर (लगभग 2,329 करोड़ रुपये) आंका गया है। इसकी आपूर्ति 2027 से शुरू होगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।