महिंद्रा एंड महिंद्रा की वाहन बिक्री अगस्त में 42 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख इकाई

महिंद्रा एंड महिंद्रा की अगस्त बिक्री 42 प्रतिशत बढ़ी, एसयूवी बिक्री में 50 प्रतिशत उछाल दर्ज हुआ, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री भी 22 प्रतिशत बढ़ी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 इकाई हो गई। इस दौरान घरेलू बाजार में एसयूवी की बिक्री 50 प्रतिशत बढ़ी।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि अगस्त 2026 में निर्यात समेत कुल बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 1,07,648 इकाई रही।
एमएंडएम के यूटिलिटी वाहन खंड में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 50 प्रतिशत बढ़कर 59,257 इकाई हो गई। कंपनी ने निर्यात समेत कुल 61,167 यूटिलिटी वाहन बेचे।
कंपनी की घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 27,415 इकाई रही जो सालाना आधार पर 22 प्रतिशत अधिक है।

Share This Article