

नई दिल्ली : इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही उड़ान मंगलवार को बीच हवा में एक इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौट आई। विमान ने गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एहतियात के तौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने विमान के वापस लौटने के दौरान पूर्ण आपात स्थिति घोषित की थी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2102 ने सुबह 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में समस्या की सूचना मिली, जिसके बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एटीसी ने पूर्ण आपात स्थिति घोषित की।





