दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम एवं रिज में यह 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले दिन में रिज में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सभी मौसम केंद्रों में सबसे कम था।

सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आयानगर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम शुष्क रहा।

सुबह 8:30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर में बारिश नहीं हुई। आईएमडी ने मंगलवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया।

इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 26 और 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे दिल्ली में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।