रांची के पंडरा में स्कूल जाने निकले 2 बच्चे अचानक लापता, परिजन परेशान, लोगों से मदद की अपील

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से दो बच्चे लापता हैं। हिमांशु राज और आयुष कुमार एक सितंबर की सुबह स्कूल जाने निकले थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर स्थित आईटीआई से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चों की पहचान 10 वर्षीय हिमांशु राज और 12 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों के घर नहीं लौटने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिवार ने आम लोगों से भी बच्चों को खोजने में मदद करने की अपील की है।

1 सितंबर की सुबह स्कूल के लिए निकले थे दोनों

परिजनों के मुताबिक हिमांशु राज और आयुष कुमार 1 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर कई जगहों पर बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। परिजन संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

बच्चों की जानकारी मिले तो इन नंबरों पर करें संपर्क

परिजनों ने बताया है कि अगर हिमांशु राज के बारे में किसी को कोई जानकारी मिलती है, तो 6204196725 या 6202067176 पर सूचना दी जा सकती है। वहीं, आयुष कुमार के बारे में जानकारी मिलने पर 7250604136 या 9431706878 पर संपर्क करने की अपील की गई है। परिजनों का कहना है कि यदि दोनों बच्चों में से कोई भी कहीं दिखाई दे या उनके बारे में किसी तरह की जानकारी मिले, तो बिना देर किए दिए गए नंबरों पर सूचना दें, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।