रांची में अब नहीं रहेगा अंधेरा! खराब स्ट्रीट लाइट 48 घंटे में होगी दुरुस्त, अपर नगर आयुक्त ने दिया निर्देश

त्योहारों और मानसून से पहले रांची में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, 53 वार्डों में 28 टीमें करेंगी पेट्रोलिंग, खराब बत्तियों की शिकायतों का जल्द होगा समाधान।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम ने आगामी त्योहारों और मानसून को देखते हुए शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक में विद्युत शाखा के कार्यों की जानकारी ली गई। जिसमें शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, खराब बत्तियों की मरम्मत और नई बत्तियां लगाने की समीक्षा की गई।

निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में 28 टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जो नियमित पेट्रोलिंग कर खराब लाइटों की पहचान और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर रही हैं। बैठक में निर्देश दिया गया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रमुख मार्ग, चौराहे या बाजार में लंबे समय तक अंधेरा न रहे। इसके लिए केवल शिकायतों के आधार पर ही नहीं, बल्कि प्रो-एक्टिव पेट्रोलिंग के जरिए भी खराब लाइटों को प्राथमिकता से ठीक करने और कम रोशनी वाले इलाकों में नई बत्तियां लगाने के आदेश दिए गए हैं। रांची नगर निगम के कनेक्ट सेंटर में हर महीने 1,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिन्हें 48 घंटे के भीतर दुरुस्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अधिकारियों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।